सम्बंधित जानकारी
- कोरोनावायरस Live Updates : भारत में Covid-19 के 10 लाख से ज्यादा मरीज स्वस्थ
- यूपी में कोरोनाः नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं लखनऊ में हालात?
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में 45 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, लॉकडाउन का फर्जी मैसेज वायरल
- अच्छी खबर : Coronavirus से ठीक होने वालों का आंकड़ा 10 लाख के करीब, 6 दिन से रोज स्वस्थ हो रहे हैं 30 हजार से ज्यादा मरीज
- कोरोनावायरस Live Updates : गृह मंत्रालय ने जारी की Unlock-3 के लिए गाइडलाइन, 1 अगस्त से हटेगा नाइट कर्फ्यू
Manipur government | लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे।
उन्होंने बताया कि वापस भेजने से पहले इन लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित न होने की पुष्टि हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज' पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया। (भाषा)
