dharma sangrah
✕

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Updated: मंगलवार, 23 जून 2020 (10:03 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बंडजू इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने समाचार भिजवाए जाने तक 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में 1 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो चुका था और आतंकियों के छुपे होने की आशंका के चलते फिलहाल तलाशी अभियान जारी था।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में मंगलवार की सुबह एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में अब तक 2 आतंकी मारे जा चुके हैं जबकि 1 जवान शहीद बताया जा रहा है। भारतीय सुरक्षाबलों ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है है। खबर है कि अभी भी कई आतंकी इलाके में छुपे हुए हैं।
 
जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलवामा के बंडजू इलाके में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। हालांकि सीआरपीएफ का 1 जवान भी शहीद हो गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
ALSO READ: दिल्ली में आतंकी हमले का खतरा, खुफिया सूचना के बाद हाईअलर्ट पर पुलिस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के बंदजू गांव में छुपे हुए हैं और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और बंडजू गांव को घेर लिया। गांव में जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, वैसे ही आतंकी एक घर में छुपकर फायरिंग करने लगे।
ALSO READ: ब्रिटेन के रीडिंग शहर में आतंकी हमला, 3 लोगों की मौत
गोली चलने की आवाज सुनते ही भारतीय जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों ओर से चली फायरिंग में 2 आतंकियों को मार गिराया गया। क्रॉस फायरिंग में 1 सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि 2 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जादिबल इलाके में मुठभेड़ में 3 आतंकी मारे गए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख