1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 cheetahs brought from Africa did the first prey

Kuno National Park : अफ्रीका से लाए गए कूनो के 2 चीतों ने किया पहला शिकार

Cheetah
श्योपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटे के भीतर 2 अफ्रीकी चीतों ने अपना पहला शिकार किया। वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा, चीता 2 घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में चीतों को पुन: बसाने की परियोजना के तहत 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था, जिनमें से दो चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इन्हीं दो चीतों ने यहां पहली बार शिकार किया।

छोटे बाड़े से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने के बाद 24 घंटे के अंदर चीतों के सफलतापूर्वक अपना पहला शिकार करने से पार्क प्रबंधन की चिंताएं दूर हो गई हैं। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तर कुमार शर्मा ने बताया कि चीतों ने या तो रविवार को या सोमवार तड़के एक चीतल का शिकार किया।

उन्होंने बताया कि वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा, चीता दो घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है। उन्होंने कहा कि दो चीतों को शनिवार को पृथक-वास क्षेत्र से 98 हेक्टेयर में फैले बड़े बाड़े में छोड़ा गया। शेष छह चीतों को चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
अगला लेख
हवा में सुधार, दिल्ली में फिर खुलेंगे स्कूल, वर्क फ्रॉम होम का आदेश भी वापस