• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. 16 kg gold found in diapers
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (08:30 IST)

बच्चों के डायपरों में मिला 16 किलो सोना

diapers
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बच्चों के डायपरों में छिपा कर रखे गए 16 किलोग्राम सोने के बिस्किट जब्त कर लिए गए और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
जब्त सोने के बिस्किट 4.28 करोड़ रुपए के आंके गए हैं। दुबई से कुछ यात्रियों के समूह के यहां पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को उन्हें रोका जिसके बाद यह सोना जब्त किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे यह बरामदगी की गई। दो नवजात शिशुओं सहित छह यात्रियों का एक समूह यहां दुबई से जब पहुंचा तब उन्हें एक गहन जांच के लिए रोका गया।
 
उन्होंने बताया कि करीब 16 किलोग्राम सोने के बिस्किट यात्रियों से बरामद किए गए। हर बिस्किट एक किलोग्राम का था। इन्हें दो बच्चों के डायपरों और तौलिये में छिपा कर रखा पाया गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ ली