सम्बंधित जानकारी
- बंगाल में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, मुख्य सड़कों पर जलभराव
- पश्चिम बंगालः क्या बीजेपी के लिए ख़तरे की घंटी है 24 विधायकों की ग़ैर-हाज़िरी?
- बंगाल में 1 जुलाई तक पाबंदी बढ़ी, 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे बार, रेस्टोरेंट
- Weather Alert: एमपी और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना, तमिलनाडु में हुई हल्की बारिश
- बंगाल के रास्ते भारत में घुस रहा था चीनी जासूस गिरफ्तार, BSF ने दबोचा
बंगाल : दुर्गापुर बैराज से 12000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
कोलकाता। झारखंड में लगातार हुई भारी बारिश के कारण दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 2 बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर बैराज से गुरुवार सुबह तक 12000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इसके अलावा पड़ोसी राज्य के पंचेत और मैथन बांधों से भी 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक, डीवीसी के पंचेत बांध से 9,000 क्यूसेक और मैथन बांध से 6,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके कारण दुर्गापुर बैराज में पानी का स्तर बढ़ गया। अधिकारियों ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण दुर्गापुर बैराज से 12000 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। अब तक बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं हैं।
दुर्गापुर बैराज से यदि और अधिक पानी छोड़ा गया तो पश्चिम बर्दवान जिले में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। बैराज में पानी का स्तर 211.5 फुट हो गया है, जो उसकी अधिकतम सीमा है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बंगाल में भारी बारिश के कारण तीस्ता बैराज से 77,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।(भाषा)
