1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 11 people burn injuries during cremation in pune

पुणे में जलती चिता पर डाला ईंधन, हादसे में 11 लोग झुलसे

maharashtra
पुणे। महाराष्‍ट्र के पुणे में ताडीवाला रोड पर स्थित एक शवदाह गृह में पहले से जल रही चिता पर जब ईंधन डाला गया तो वह बह गया और आग फैल गई। शनिवार शाम एक अंत्येष्टि के दौरान हुए हादसे में 11 लोग झुलस गए। 
 
पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल ने बताया कि घटना शाम सात बजे कैलाश शवदाह गृह में हुई। उन्होंने बताया कि पहले से जल रही चिता पर जब ईंधन डाला गया तो वह बह गया और आग फैल गई। करीब 11 लोग झुलस गए।
 
पाटिल ने बताया कि घायलों को सेसंश जनरल अस्पताल और सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम घटना की जांच भी कर रहे हैं।’’
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग बहुत बुरी तरह से झुलस गए हैं। आत्महत्या करने वाले दीपक काम्बले नाम के व्यक्ति की शवदाह गृह में अंत्येष्टि की जा रही थी। वदाह गृह में उनके सगे-संबंधी सहित करीब 80 लोग मौजूद थे। (भाषा)
अगला लेख
PM मोदी ने अदालतों में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल पर दिया जोर