1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 11 killed in road accident

पुराने सहपाठियों के साथ घूमने जा रही 11 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

Women
धारवाड़। स्कूल की सहपाठियों के साथ गोआ घूमने और पुराने दिनों को याद करने की योजना 11 महिलाओं के लिए जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई। 
हादसे में मृत सभी 11 महिलाएं देवनगरे स्थित सेंट पॉल स्कूल के 1989 बैच की छात्रा थीं और यह समूह जिस मिनी बस से जा रहा था उसकी शुक्रवार को इतिगत्ति गांव के पास लॉरी से टक्कर हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक पूर्व छात्राओं ने तीन दिन की गोआ यात्रा की योजना बनाई थी और इनमें से दो के साथ उनकी बेटियां भी थी।
 
उन्होंने बताया कि 14 पूर्व छात्राएं शु्क्रवार सुबह देवनगरे से रवाना हुई थीं जिनमें से 13 देवनगरे जिला मुख्यालय के कस्बे की ही थीं जबकि एक महिला बेंगलुरु की थी। पुलिस ने बताया कि वे एक सहपाठी को धारवाड़ से लेने जा रही थी तभी यह हादसा हो गया।
 
उन्होंने बताया कि वाहन के चालक और खलासी को रानेबेन्नूर से पकड़ा गया है। हादसे में ट्रक ड्राइवर और पांच अन्य महिलाएं घायल हुई हैं।

पुलिस ने बताया कि 2 घायलों की गंभीर स्थिति है और एक महिला को हवाई जहाज की मदद से बेंगलुरु के अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। (भाषा)
अगला लेख
Ground Report : दिल्ली में पहला टीका सफाईकर्मी को, डॉक्टरों ने कोवैक्सीन पर जताई शंका