भाई को बनाएँ पक्का दोस्त
रक्षाबंधन का इतिहास
WD
WDरक्षा-बंधन की शुरुआत :
रक्षा-बंधन मनाने की परंपरा की शुरुआत के संबंध में मतभेद हो सकते हैं किंतु यह सभी धर्मों के लोगों के लिए महत्व की बात हो सकती है। रक्षा सूत्र को बोलचाल की भाषा में राखी कहा जाता है जो वेद के संस्कृत शब्द 'रक्षिका' का अपभ्रंश है।
भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को प्रचीनकाल में अलग रूप में मनाया जाता था। भविष्य पुराण अनुसार दैत्यों के अत्याचारों से क्षुब्ध देवताओं के राजा इन्द्र ने देवगुरु ब्रहस्पति से अनुरोध कर रक्षा विधान करने को कहा। श्रावण मास की पूर्णिमा को प्रातःकाल रक्षा विधान संपन्न किया गया। तत्पश्चात्य इंद्र की पत्नी शचि (इंद्राणी) ने शत्रुओं से रक्षा हेतु इंद्र को रक्षा सूत्र बाँधा। तभी से श्रावण मास की पूर्णिमा को यह महान पर्व मनाया जाता है। इसी के चलते युद्ध पर जाने वाले यौद्धाओं को रक्षा सूत्र बाँधने की परंपरा का जन्म भी हुआ।
इसके अलावा भी रक्षा सूत्र बाँधने संबंधी कई पौराणिक कथाएँ हैं, लेकिन मुगलकाल में रक्षा सूत्र को बाँधने की परंपरा में थोड़ा- सा बदलाव हुआ। हिंदू माँ-बहनों की मर्यादा खतरे में पड़ गई थी। इसी के मद्देनजर रक्षा सूत्र ने व्यापक रूप धारण किया और यह त्योहार पति-पत्नी के प्रेम के अलावा भाई-बहन और माँ-बेटे के प्रेम का प्रतीक भी बन गया। वर्तमान युग में रक्षा-बंधन का त्योहार ज्यादातर भाई-बहन के लिए सिमटकर रह गया।
WD
WDअनोखा प्यार : रक्षाबंधन का दिन ऐसा मौका है, जबकि भाई-बहन गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्यार को बाँटते हैं। भाई की रक्षा के लिए बहनें उसकी कलाई पर राखी बाँधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। भाई भी बहन को उपहार देकर उसके सुख-दुःख में साथ देने का वचन देता है। इस अनूठे मौके पर अनोखा उपहार देकर अपनी भावनाएँ व्यक्त कर सकते हैं।
ND
NDअब मध्यम दर्जे की राखियाँ भी इतनी महँगी हैं कि सोचना पड़ता है। बहन को दिए जाने वाले उपहार भी समझ में नहीं आते। राखियों के बाजार में भी महँगाई का बोलबाला है। बाजारवाद के चलते प्रत्येक त्योहारों पर लूट का बाजार भी गर्म रहता है। ऐसे में राखी के लिए पूर्व से ही तैयारी करके रखें और भले ही चीजें महँगी हों, लेकिन अच्छी और यादगार हों तो राखी का त्योहार याद रहता है।

