ganesh chaturthi
✕

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (11:48 IST)
जयपुर। राजस्थान के करौली शहर (Karauli city) में एक नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है?ALSO READ: करवा चौथ के दिन पत्नी का व्रत खुलवाया और पति ने साड़ी से लगा ली फांसी
 
पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्टोरेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उसने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का 5 दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। उसने बताया कि वे भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे।ALSO READ: केरल में एक ही परिवार के सभी 4 सदस्य मृत पाए गए, दंपति फांसी और बच्चे बिस्तर पर मृत मिले
 
पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख