ramcharitmanas
✕

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (11:20 IST)
Jammu Kashmir news : जम्मू और अब कश्‍मीर वादी में आतंकवाद के फिर से सिर उठाने के बाद पहली बार आतंकवादियों ने गुलमर्ग के बोटा पथरी में रॉकेट दागा था, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।
 
पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट (PAFF) ने बोटा पथरी हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें एक आतंकवादी घने जंगल में सेना की ओर रॉकेट दाग रहा है।
 
एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि आतंकवादियों ने सेना के वाहन की ओर रॉकेट दागा था, लेकिन यह निशाना नहीं लगा और वाहन के पास ही गिरा, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि रॉकेट दागना चिंता का विषय है, क्योंकि जम्मू क्षेत्र या घाटी में सेना पर हाल ही में हुए किसी हमले में पहली बार इस हथियार का इस्तेमाल किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अगर यह वाहन पर लगता, तो इससे और अधिक नुकसान हो सकता था। अधिकारी ने आगे कहा कि बोटा पथरी में नियंत्रण रेखा के पास हमला करने वाला आतंकवादी समूह हाल ही में घुसपैठ करने वाला समूह नहीं था। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के अनुसार ऐसा लगता है कि यह चार आतंकवादियों का समूह था जिसने हमला किया और इस साल की शुरुआत में घुसपैठ की थी।
 
रक्षाधिकारियों का कहना था कि हमें लगता है कि पिछले कुछ महीनों से बारामुल्ला जिले के जंगलों में मौजूद ज़्यादातर विदेशी आतंकवादियों के समूह ने ही हमला किया है। हमले के बाद भागते समय उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए निशानों से पता चलता है कि वे उसी इलाके में वापस आ गए हैं, जहां से वे काम कर रहे थे।
 
अधिकारी के बकौल, समूह का एक आतंकवादी स्थानीय है जबकि अन्य तीन विदेशी हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल समूह का पता लगाने के लिए मिल रहे सुरागों पर काम कर रहे हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ड्रोन, हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है और विशेष रूप से तंगमर्ग और गुलमर्ग में चौकियों को बढ़ा दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख