सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में घुसी टैक्सी ASI की मौत, 4 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल
- cold wave: राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ा, सीकर में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
- मोदी का लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना : गडकरी
- राजस्थान में स्कूली बस पलटने से 3 बच्चियों की मौत
- सीएम भजनलाल शर्मा बोले, राइजिंग राजस्थान से पैदा होंगे रोजगार के अवसर
दौसा में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत, 55 घंटे में बाद बोरवेल से निकाला था
rajasthan news in hindi : राजस्थान के दौसा जिले में बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय बच्चे को करीब 55 घंटे बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को बेहोशी की हालत में उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ALSO READ: राजस्थान : मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में घुसी टैक्सी ASI की मौत, 4 पुलिसकर्मी सहित 6 घायल
दौसा जिले के पापडदा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पांच वर्षीय आर्यन कालीखाड़ गांव में एक कृषि क्षेत्र में खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चा बोरवेल में 150 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासनिक अधिकारियो की मदद से बोरवेल के समानांतर जमीन खोदकर और अन्य उपकरणों की मदद से बच्चे को बोरवेल से निकाला गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बोरवेल के अंदर ही उसकी मौत हो चुकी थी।
I am Aryan Meena from Dausa district, Rajasthan. For the past 3 days, I have been fighting a tough battle for life in a 150-foot deep borewell, without caring about hunger or thirst. At this moment, I havent lost, but the country's technological system has failed, as it hasnt… pic.twitter.com/XWjnIGjh4V
— Tribal Army (@TribalArmy) December 11, 2024
पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास करीब 125 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, लेकिन बाद में मशीन खराब हो गई. तीन-चार घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन से गड्ढे को 150 फीट गहरा किया गया। edited by : Nrapendra Gupta
