सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान में बाघों का कुनबा बढ़ा, 72 घंटे में 10 शावकों का जन्म
- राजस्थान से 109 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, निष्कासन की कार्रवाई जारी
- भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मस्जिद के अंदर नारेबाजी करने का आरोप
- भारत पाक सीमा बंद होने से बाड़मेर के युवक की शादी अटकी, अटारी बॉर्डर से वापस लौटाया
- कोटा में Neet अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी, इस साल का 11वां मामला
Rajasthan: बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, झालावाड़ व भीलवाड़ा में हल्की बारिश
इस दौरान राज्य के जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया
severe heat wave in Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) में भीषण गर्मी (severe heat) का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर मे दर्ज किया गया। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक के 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ व भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा गंगधार (झालावाड़) में 4.0 मिमी हुई जबकि बाकी राज्य में मौसम शुष्क रहा।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना, देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी
कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज : वहीं इस दौरान राज्य के जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग के कई इलाकों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।ALSO READ: Weather Update: प्रचंड गर्मी का दौर जारी, IMD का बारिश और लू का अलर्ट, जानें देशभर का ताजा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है तथा आगामी 24 घंटों में तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन/वज्रपात, हल्की वर्षा होने व 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
