जनता जागरुक, इस बार किया जमकर मतदान
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता से वोट करने में खासा उत्साह दिखाया। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने यह शिकायत दूर कर दी कि लोग जागरुक नहीं हैं और वे वोट करने नहीं जाते। राजस्थान और दिल्ली में इस बार अधिकतम मतदान हुआ।
FILE |
आइए देखते हैं कि इन राज्यों में पिछले चुनावों के मुकालबे कितने प्रतिशत अधिक मतदान दर्ज किया गया।
| प्रदेश | मतदान प्रतिशत 2008 | मतदान प्रतिशत 2013 | अंतर (प्रतिशत) |
| मध्यप्रदेश | 69.28 | 72.52 | 3.24 |
| राजस्थान | 66.04 | 74.38 | 8.34 |
| छत्तीसगढ़ | 70.51 | 75.53 | 5.02 |
| दिल्ली | 57.58 | 67.00 | 7.42 |

