'घर पर पीलो चावल आयो तो वोट तो देनो ही है'
FILE
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय लौगिया के मतदान केंद्र संख्या 112 पर 23 वर्षीय मुन्नी बानो पत्नी असलम और 25 वर्षीय मनफूल पत्नी अब्दुल ने पहली बार मतदान किया।
दोनों ने बताया कि पहले चुनाव में वोट देने की जरूरत ही नहीं हुई लेकिन इस बार जब पीला चावल घर पर ही आ गया तो वे लोग वोट देने आ गईं। मुन्नी और मनफूल के अनुसार 'घर पर पीलो चावल आयो तो वोट तो देनो ही है'। (भाषा)

