सम्बंधित जानकारी
- Rajasthan Assembly Elections : राजस्थान चुनाव में इन 15 सीटों पर रहेगी सभी की नजर
- मतदान पर होगा असर, राजस्थान में वोटिंग के दिन 50000 से ज्यादा शादियां होने की संभावना
- Rajasthan Election : राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रमुख 10 मुद्दे
- राजस्थान में भी भाजपा ने 7 सांसदों को चुनाव में उतारा, दिया कुमारी और राज्यवर्धन जयपुर से
- राजस्थान-छत्तीसगढ़ पर BJP का मेगा मंथन, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, जल्द हो सकता है उम्मीदवारों का ऐलान
राजस्थान में मतदान की तारीख बदली, अब 25 नवंबर को वोटिंग
Voting date changed in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तारीख बदल गई है। अब 23 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर को वोटिंग होगी। दरअसल, देवउठनी एकादशी पर विवाह समारोहों के चलते तारीख का विरोध हो रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि शादियों के कारण लोग मतदान के लिए नहीं पहुंच पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वर्तमान में राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है।
चुनाव की घोषणा के बाद अनुमान व्यक्त किया गया था कि देवउठावनी एकादशी के पावन पर्व पर प्रदेश में 50 हजार से अधिक शादियां होने की संभावना है। लोगों का मानना था कि इससे राज्य में मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है, जहां चुनाव विभाग ने सभी 51,756 मतदान केंद्रों पर 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है।
राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव में राज्य का मतदान प्रतिशत 74.71 प्रतिशत था। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
