1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot resigned

Rajasthan: चुनाव में हार के बाद सीएम अशोक गहलोत ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Ashok Gehlot
Ashok Gehlot resigned : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) की हार के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गहलोत रविवार शाम राजभवन पहुंचे और राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा।
 
राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उनसे राज्य में नई सरकार के गठन तक कार्य करते रहने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में राज्य की 200 में से 199 सीटों पर मतदान हुआ है जिसके परिणाम रविवार को आए।
 
भारतीय जनता पार्टी को 106 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत मिल गया है। शाम 6.45 बजे तक 9 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं यानी कुल आंकड़ा 115 तक पहुंचता नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस 69 सीटों पर सिमटी दिख रही है। 60 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीत चुके हैं जबकि 9 पर आगे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Chhattisgarh Election Results 2023 : छत्तीसगढ़ क्यों फिसला कांग्रेस के हाथों से, 5 कारणों से जानिए