1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. JP Nadda questions congress, Why hate from bharat mata ki jai

नड्डा का कांग्रेस से सवाल, 'भारत माता की जय' के उद्घोष से नफरत क्यों?

jp nadda
JP Nadda on Bharat mata ki jai : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके मन में न तो देश के लिए और न ही संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति कोई सम्मान है।
उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वह नफरत क्यों करती है।
 
नड्डा का यह तंज उन खबरों के संदर्भ में आया है जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस के एक केंद्रीय पर्यवेक्षक ने राजस्थान में एक बैठक में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने पर पार्टी सदस्यों को फटकार लगाई। उन्होंने इसे ‘अनुशासनहीनता’ करार दिया और उनसे कहा कि इसके बजाय वे कांग्रेस के पक्ष में नारे लगाएं।
 
नड्डा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से नफरत क्यों है?
 
स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।
अगला लेख
मैहर बनेगा मध्यप्रदेश का 55वां जिला, सीएम शिवराज ने की घोषणा