• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. Gaurav Gogoi's claim regarding Rajasthan assembly elections in Rajasthan
Written By
Last Modified: जयपुर , सोमवार, 28 अगस्त 2023 (18:44 IST)

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में गौरव गोगोई का दावा, बोले- दोबारा सरकार बनाने जा रही कांग्रेस

Congress
Rajasthan Assembly Elections 2023 : असम के सांसद और राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने पार्टी की चुनावी संभावनाओं के संदर्भ में सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के कारण राज्य में पार्टी के लिए अच्छा माहौल है।
 
गोगोई ने दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान में पार्टी के लिए बहुत माहौल अच्छा है। राज्य सरकार काम कर रही है और हम दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं।
 
गोगोई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के लिए यहां कांग्रेस कार्यालय 'वॉर रूम' पहुंचे। समिति के सदस्य अभिषेक दत्त और गणेश गोडियाल भी गोगोई के साथ थे। बैठक के लिए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, महेश जोशी और अन्य नेता भी पहुंचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
तेलंगाना में अमित शाह का BRS पर हमला, बोले- ओवैसी के हाथ में है KCR की स्टीयरिंग