1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  4. election campaign to stop in rajasthan today

राजस्थान में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 200 सीटों पर 25 को मतदान

rajasthan election news
Rajasthan election news : राजस्थान में 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर गुरुवार शाम को थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन दोनों दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा।
 
भाजपा द्वारा वसुंधरा राजे पर भरोसा जताने के बाद प्रदेश में इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों ने यहां सभाएं और रोडशो किए हैं।
 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर शाम 6 बजे से थम जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस अवधि में कोई जनसभा या जुलूस आयोजित नहीं किया जा सकता।
 
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में माना जा रहा है।
अगला लेख
राजस्थान में कांग्रेस के इस अभियान पर EC ने जताई आपत्ति, थमाया नोटिस