1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Punjab Exit Poll : AAP may form government

Punjab Exit Poll की बड़ी बातें, AAP की बन सकती है सरकार

Exit Poll
नई दिल्ली। दिल्ली के बाद लगता है आम आदमी पार्टी पंजाब में भी अपना झंडा गाड़ने जा रही हैं। अटकलों के अनुरूप में पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। ... और आप संयोजक केजरीवाल की घोषणा के अनुरूप भगवंतसिंह मान की मुख्‍यमंत्री पद पर ताजपोशी हो सकती है। 
सी वोटर के सर्वे के मुताबिक आप को को 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस के खाते में 22-28 सीटें जा सकती हैं। भाजपा को 7 से 13, जबकि शिरोमणि अकाली दल बादल को 20 से 26 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें जा सकती हैं। 
हालांकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इन अनुमानों को झुठलाते हुए कहा कि 10 मार्च का इंतजार कीजिए। सब कुछ साफ हो जाएगा। 
वहीं, इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जो कि 117 सदस्यीय विधानसभा के बहुमत के लिहाज से काफी सीटें हैं। यहां कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं, वहीं शिरोमणि अकाली दल और उसके सहयोगियों को 7 से 11 सीटें मिल सकती हैं।
 
टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में 
कांग्रेस-22
आम आदमी पार्टी- 70 
बीजेपी को 05, 
शिरोमणि अकाली दल- 19, 
अन्य- 1