1. चुनाव 2022
  2. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
  4. Uttarakhand Exit Poll: Tough competition : Congress may form government

Exit Poll: उत्तराखंड में कड़ी टक्कर, कांग्रेस की बन सकती है सरकार

Uttarakhand
नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) में इस बार सत्ता परिवर्तन हो सकता है। हालांकि मुकाबला कांटे का है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। 
सी वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को यहां 2 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।
जहां तक वोट प्रतिशत की बात है तो भाजपा यहां बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस की झोली में 39 फीसदी वोट जा सकता है। आप को 0 से 2, जबकि अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। 
अगला लेख
Exit Poll : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का एक्जिट पोल