1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress MP reached BJP meeting

BJP की बैठक में पहुंचीं कांग्रेस सांसद, पति के लिए दिखाए बगावती तेवर

Punjab Assembly Elections 2022
शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने खुले तौर पर बगावती तेवर दिखाए। पटियाला में वे भाजपा की एक बैठक में शामिल हुईं और पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने पति तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए वोट मांगे।

खबरों के अनुसार, पिछले साल कांग्रेस आलाकमान द्वारा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद के बाद मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनाई थी।

पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भाजपा की बैठक में भाग लिया, जो भगवा पार्टी के सहयोगी अमरिंदर सिंह के लिए आयोजित की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पारंपरिक सीट पटियाला (शहरी) से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

कौर ने अपने पति के लिए वोट मांगते हुए कहा, मैं आपके परिवार के सदस्य के रूप में अमरिंदर सिंह के लिए अपील करने आई हूं। कांग्रेस के लिए प्रचार से दूर रहने वाली परनीत कौर के इस कदम से उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 
अगला लेख
यूपी में दल-बदल की सियासत, 15 विपक्षी विधायकों को भाजपा पर भरोसा, 3 मंत्रियों को रास आई सपा