सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी के खिलाफ 1 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज, जानिए क्या है मामला
- TMC की बंगाल के चारों नगर निगमों में प्रचंड जीत, दिलीप घोष ने लगाया वोट लूटने का आरोप
- लोकसभा चुनाव तक सभी विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस ही आमने-सामने होंगी
- उत्तरप्रदेश में 60 प्रतिशत से ज्यादा, गोवा में बंपर वोटिंग, भाजपा ने लगाया हिजाब की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से कांग्रेस मजबूत हुई, दिग्विजय सिंह ने फिर दोहराया अपना बयान
पंजाब चुनाव से पहले अश्विनी कुमार का कांग्रेस से इस्तीफा, सोनिया को पत्र लिखकर बताई वजह
नई दिल्ली। पंजाब चुनाव से पहले मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। अश्चिनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे।
कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।
अश्विनी मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे। वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।
अश्चिनी कुमार सोनिया गांधी के वफादार माने जाते थे। जी-23 नेताओं के समय में भी उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव किया था।
