सम्बंधित जानकारी
- UP में दूसरे दौर में बंपर वोटिंग, 62 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, जानिए कहां कितने गिरे वोट
- UP : साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची, SP ने EC से की शिकायत
- उत्तरप्रदेश में 60 प्रतिशत से ज्यादा, गोवा में बंपर वोटिंग, भाजपा ने लगाया हिजाब की आड़ में फर्जी मतदान का आरोप
- हिजाब और गजवा-ए-हिन्द जैसे मुद्दे उत्तर प्रदेश के चुनाव पर असर डालेंगे?
- UP Election: पीएम ने किया तंज, सपा जैसा डॉक्टर मिल गया तो यूपी में माफिया सांसें फिर दौड़ने लगेंगी
भाजपा विधायक की धमकी, योगीजी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2 चरणों में मतदान के बाद तीसरे चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। इस बीच हैदराबाद के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगीजी ने हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं।
वीडियो में टी राजा सिंह कह रहे हैं कि आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।
