रांची। भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन नाबाद शतकीय पारी के साथ पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर के एक सीरीज़ में सर्वाधिक शतक जड़ने के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
UNI
-
रोहित ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी में स्टम्प्स तक नाबाद 117 रन की पारी खेली। यह उनका दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में तीसरा शतक भी है।
UNI
-
UNI
-
32 वर्षीय रोहित ने डेन पिएट की गेंद पर छक्का लगाने के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का छठा शतक है।
UNI
-
इससे पहले भारत की ओर से हरभजन सिंह के नाम यह रिकार्ड था जिन्होंने वर्ष 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज़ में 14 छक्के लगाए थे।