कोरोना काल में Traffic Jam ने बढ़ाई मुंबईवासियों की परेशानी
कोरोना काल में Traffic Jam ने बढ़ाई मुंबईवासियों की परेशानी
UNI
-
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी का हब बन चुके मुंबई में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। अनलॉक-1 के चलते आवाजाही बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस लोगों से नई गाइडलाइन का भी पालन करवा रही है।
UNI
-
लगातार बढ़ते कोरोना मामलों ने एक तरफ जहां मुंबई पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई करने के लिए मजबूर है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की नाकाबंदी के कारण लगे जाम ने चिंता और बढ़ा दी है।
UNI
-
पुलिस की नाकाबंदी के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। मुंबई पुलिस की नई गाइडलाइन के कारण यहां करीब 2 किलोमीटर तक कारों की लंबी कतारें लग गईं।