गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कहीं छाता तो कहीं पानी बने सहारा
गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कहीं छाता तो कहीं पानी बने सहारा
FILE
-
मई में इस साल गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस समय देश के उत्तरी हिस्से में झुलसा देने वाली गर्मी और तीखी होती जा रही है। राजस्थान के फलौदी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 51 डिग्री रिकार्ड किया गया।
FILE
-
गुजरात के अहमदाबाद में तापमान ने सौ वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में भी गर्मी का कहर जारी है और यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
FILE
-
मध्यप्रदेश भी इस समय भट्टी जैसा तप रहा है भोपाल, इंदौर में तापमान 44 डिग्री पार कर गया और लू से जन-जीवन प्रभावित हुआ है।
FILE
-
अहमदाबाद में अधिकतम तापमान ने 48 डिग्री को छू लिया। मौसम केंद्र के निदेशक जयंत सरकार के अनुसार 'शहर के आंकड़े के मुताबिक, 27 मई 1916 को शहर का तापमान 47.8 डिग्री दर्ज किया गया था।'
FILE
-
FILE
-
लगभग सभी इलाकों में गर्म हवाओं और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और लू के थपेडों से जनजीवन प्रभावित है।
FILE
-
राहगीरों से लेकर घरों, बसों, ट्रेनों और दुकानों में बैठे लोग परेशान दिखे।
FILE
-
लोगों को सिर पर गीले कपड़े रखे और नीबू पानी, शीतल पेय और आइस्क्रीम का उपयोग कर लू का सामना करते देखा गया।