भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक देश में कोरोना वायरस के 73 मामले सामने आ चुके हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।
UNI
-
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए साथ ही दिल्ली के सभी सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
UNI
-
इसके अलावा जिन स्कूलों और कॉलेजों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, उनको भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
UNI
-
कोरोना वायरस की वजह से इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।