1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. पेरिस ओलंपिक 2024
  4. Indian MenArchery team goes down against Turkey in Quarterfinal

तीरंदाजी में महिलाओं के बाद पुरुषों की टीम क्वार्टरफाइनल हारी

Paris Olympics
महिलाओं के बाद तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां तुर्किये से 2-6 से हार गयी।भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण रमेश जाधव की तिकड़ी क्वार्टर फाइनल चरण में 2-6 में हार गई।भारतीय तीरंदाजों को तुर्की की तिकड़ी मेटे गाज़ोज़, बर्किम ट्यूमर और अब्दुल्ला यिलदिरमिस ने हराया।

भारतीय टीम ने शुरूआती दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में वापसी की लेकिन तुर्किये के तीरंदाजों ने चौथा सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।भारत को 53-57, 52-55, 55-54, 54-58 से हार का सामना करना पड़ा।इससे पहले महिला तिकड़ी भजन कौर, अंकिता भकत और दीपिका कुमारी को नीदरलैंड ने 6 . 0 से हराकर बाहर किया था ।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
INDvsSL अजेय रहकर गौतम गंभीर को तोहफा देना चाहेंगे कप्तान सूर्याकुमार