लोकसभा ने दी खिलाड़ियों को बधाई
FILE
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की बैठक शुरू होने पर लंदन ओलिंपिक खेलों में इन भारतीय खिलाड़ियों की सफलता का उल्लेख किया, जिस पर सदस्यों ने मेजें थप-थपाकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता ने न केवल देश की पदक तालिका में इजाफा किया, बल्कि इससे युवा वर्ग को प्रेरणा भी मिलेगी। (भाषा)

