भूपति-बोपन्ना दूसरे दौर में
FILE
भूपति और बोपन्ना ने ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए बेहद कड़े मुकाबले में बेलारूस के मैक्स मिरनी और अलेक्सांद्र बरी को 7-6, 6-7, 8-6 से हराया। उनका अगला मुकाबला जुलियन बेनातू और रिचर्ड गास्केट की फ्रांसीसी जोड़ी से होगा।
भूपति-बोपन्ना का मुकाबला दो घंटे 46 मिनट तक चला, जिसमें पहले दो सेट टाइब्रेकर तक खिंचने के बाद तीसरे और निर्णायक सेट में भी आखिरी क्षणों में भारतीय जोड़ी प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस तोड़ने में सफल रही।
भूपति और बोपन्ना ने मैच में अधिक बेजा गलतियां की लेकिन उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीम के 37 विनर की तुलना में 49 विनर लगाने का फायदा मिला। पहले दोनों सेट दोनों टीमों ने अपनी सर्विस बचाए रखी जिससे मुकाबला टाइब्रेकर तक पहुंचा।
इनमें से पहले सेट के टाइब्रेकर में भारतीय जोड़ी ने 7-4 से जीत दर्ज की लेकिन दूसरे सेट के टाइब्रेकर में वह 4-7 से हार गई। तीसरे और निर्णायक सेट में भी दोनों टीमें एक समय 6-6 से बराबरी पर थी। भूपति और बोपन्ना आखिर में 13वें गेम में ब्रेक पॉइंट लेने में सफल रहे जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)

