पी कश्यप की शानदार जीत
पी कश्यप ने वियतनाम के तियेन मिन्ह एंगुयेन को सीधे गेम में हराकर ओलिंपिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा के पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
21वीं रैंकिंग वाले कश्यप ने अपने से 11 पायदान उपर वाले प्रतिद्वंद्वी को ग्रुप डी के दूसरे और आखिरी मैच में 21-9, 21-14 से हराया।
कश्यप ने ग्रुप डी में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। उसने बेल्जियम के तान युहान को इससे पहले वाले मैच में हराया था। शुरू ही से आक्रामक खेल रहे कश्यप ने 35 मिनट में जीत दर्ज कर ली।
दोनों खिलाड़ियों ने कई लंबी रेली लगाई लेकिन कश्यप ने लगातार अंक बनाए। मिन्ह ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश की लेकिन कश्यप की लय नहीं टूटी। (भाषा)