सम्बंधित जानकारी
- दुर्गा अष्टमी 2022 : नवरात्रि का 8वां दिन होता है सबसे शुभ, इन 8 उपायों से करें देवी की उपासना
- दुर्गा कवच हिंदी में यहां मिलेगा, देवी को प्रिय है यह चमत्कारी पाठ, मिलते हैं कई लाभ
- चैत्र नवरात्रि में 9 देवियों के 9 औषधीय रूप की करते हैं पूजा, जानिए नाम और मंत्र
- चैत्र नवरात्रि क्यों मनाई जाती है, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे
- चैत्र नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो ये 15 बातें हैं आपके काम की
मां दुर्गा के 9 अवतार जानिए
चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) पर्व चल रहा है। इन दिनों नवदुर्गा की आराधना की जाती है। मां दुर्गा को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री आदि नामों से जाना जाता है। इसके अलावा भी मां के अनेक नाम हैं जैसे दुर्गा, जगदम्बा, अम्बे, शेरांवाली आदि। गणेश और कार्तिकेय कैलाश पर्वत के ध्यानी की अर्धांगिनी मां सती पार्वती के दो पुत्र हैं।
यहां जानिए माता के नौ अवतार का वर्णन...navdurga names
1. शैलपुत्री- शैल पुत्री का अर्थ पर्वत राज हिमालय की पुत्री। यह माता का प्रथम अवतार था जो सती के रूप में हुआ था।
2. ब्रह्मचारिणी- ब्रह्मचारिणी अर्थात् जब उन्होंने तपश्चर्या द्वारा शिव को पाया था।
3. चंद्रघंटा- चंद्र घंटा अर्थात् जिनके मस्तक पर चंद्र के आकार का तिलक है।
4. कूष्मांडा- ब्रह्मांड को उत्पन्न करने की शक्ति प्राप्त करने के बाद उन्हें कूष्मांड कहा जाने लगा। उदर से अंड तक वह अपने भीतर ब्रह्मांड को समेटे हुए है, इसीलिए कूष्मांडा कहलाती है।
5. स्कंदमाता- उनके पुत्र कार्तिकेय का नाम स्कंद भी है इसीलिए वह स्कंद की माता कहलाती है।
6. कात्यायनी- महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने उनके यहां पुत्री रूप में जन्म लिया था, इसीलिए वे कात्यायनी कहलाती है।
7. कालरात्रि- मां पार्वती काल अर्थात् हर तरह के संकट का नाश करने वाली है इसीलिए कालरात्रि कहलाती है।
8. महागौरी- माता का रंग पूर्णत: गौर अर्थात् गौरा है इसीलिए वे महागौरी कहलाती है।
9. सिद्धिदात्री- जो भक्त पूर्णत: उन्हीं के प्रति समर्पित रहता है, उसे वह हर प्रकार की सिद्धि दे देती है। इसीलिए उन्हें सिद्धिदात्री कहा जाता है।
Navratri Durga Worship
