• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp attacks mamata banerjee, 43 doctors transfered
Last Updated : शनिवार, 17 अगस्त 2024 (14:47 IST)

भाजपा का ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप, आरजी कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर

shehzad punawala
नई दिल्ली। कोलकाता रेप मर्डर केस और अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में नाराज देशभर के डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इस वजह से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भाजपा ने आज मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने दावा कि कोलकाता रेप-मर्डर केस में हॉस्पिटल के खिलाफ आवाज उठाने वाले 43 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर सुवर्णकार दत्ता का एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशॉट शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी का आदेश पर जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई उनका ट्रांसफर किया गया है।
 
शहजाद पूनावाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि न्याय देने के बदले TMC सरकार का एजेंडा बन चुका है- न्याय मत दिलाओ, बेटी को मत बचाओ... केवल और केवल बलात्कारी बचाओ। 
 
उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दिनों हमने एक भयानक बलात्कार और हत्या देखी। हर कोई गुस्से में है- चाहे वह डॉक्टर हों या महिलाएं। सभी लोग सड़क पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सरकार ने आरजे कर अस्पताल से 43 डॉक्टरों का तबादला कर दिया है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी को किम जोंग उन और स्टालिन जैसे बड़े से बड़े तानाशाह भी आश्चर्य से देखेंगे। आज TMC का मतलब तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि ‘तालिबानी मुझे चाहिए’... हो गया है। तानाशाही मानसिकता इनका कल्चर बन चुका है। 
Edited by : Nrapendra Gupta