1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. yogi adityanath rekha gupta oath taking ceremony

रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी भी बजट की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Delhi CM
Rekha Gupta oath taking ceremony : शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मंत्री के रूप में शपथ लेंगी। गुप्ता के साथ ही प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्‍यमंत्री शामिल नहीं होंगे। ALSO READ: रेखा गुप्ता आज संभालेंगी दिल्ली की कमान, कैबिनेट में शामिल होंगे 6 MLA, क्यों खास है यह चेहरे?
 
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी के साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को समारोह का न्योता भेजा गया है। 
 
समारोह में ये दिग्गज नहीं होंगे शामिल : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था। हालांकि बजट की वजह से आज वे रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। 
 
गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल और उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी भी बजट की वजह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना नहीं है। 

कहा जा रहा है कि बिहार में प्रगति यात्रा की वजह से वे दिल्ली नहीं आ पाएंगे। नीतीश की अनुपस्थिति में बिहार के दोनों उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समारोह में शामिल होंगे। ALSO READ: कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री
 
सुरक्षा के कड़े इंतजाम : रामलीला मैदान में आज होने वाले दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनी को तैनात किया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Weather Update: IMD का अलर्ट, 15 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना, दिल्ली में तापमान गिरा