1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath photo marriage

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह

Yogi Adityanath
सीतापुर। आपने अक्सर लोगों के सरकार के विरोध करने के तरीके देखे होंगे। ऐसा ही एक तरीका उत्तरप्रदेश के सीतापुर में महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने अपनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से विवाह किया। 

पूरी रीति-रिवाओं और मंत्रोच्चार के बीच यह विवाह हुआ। विवाह के रीति-रिवाजों के बाद नवदंपत्ति ने स्थानीय मंदिर में दर्शन भी किए। सांकेतिक विवाह की इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कई लोग मौजूद थे।
अगला लेख
विजय माल्या के खिलाफ धोखाधड़ी का बेहद मजबूत मामला