1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Aadityanath Diwali in Ayodhya

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ की दिवाली, जानिए क्या है कार्यक्रम...

Yogi Aadityanath
फैजाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या में दीपोत्सव मनाने आ रहे हैं। त्रेता युग को जीवंत करते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुनि वशिष्ठ के रूप में पुष्पक विमान सरीखे सजाए गए हेलीकॉप्टर से उतरकर अयोध्या की धरती पर कदम रखने वाले भगवान राम की अगवानी करेंगे।

अयोध्या में मुख्यमंत्री का करीब पांच घंटे का कार्यक्रम है। योगी आदित्यनाथ का विमान 18 अक्टूबर को दोपहर 3.15  हवाई पट्टी पर उतरेगा। 3.40 बजे वह हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे। वह रामचंद्र जी के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियों का अवलोकन करीब 10 मिनट करेंगे।
 
इसके बाद वह भगवान रामचंद्र आदि के लीला स्वरूपों का तिलक व आरती 4.05 बजे तक करेंगे। रामकथा पार्क में 4.15 बजे से 30 मिनट का कार्यक्रम शुरू होगा।
 
कार्यक्रम में विकास कार्यों का शिलान्यास, प्रधानमंत्री आवास योजना, नए बिजली कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक स्वीकृति पत्र का वितरण, निराश्रित महिलाओं, वृद्धजन, बच्चों को वस्त्र व मिष्ठान वितरण मुख्यमंत्री करेंगे।
 
संतों के आशीर्वचन के बाद सायं 5.10 बजे से मुख्यमंत्री समारोह को संबोधित करेंगे। उनका उद्बोधन 10 मिनट का होगा। मुख्यमंत्री के बाद राज्यपाल राम नाईक समारोह को संबोधित करेंगे।
 
नयाघाट के लिए मुख्यमंत्री 5.45 बजे रवाना होंगे। नयाघाट पर सरयू पूजन व अभिषेक करेंगे। 6.10 बजे सरयू आरती में हिस्सा लेंगे। दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम 6.35 बजे है।
 
राम की पैड़ी के लिए 6.45 बजे प्रस्थान करेंगे। राम की पैड़ी स्थित मंच पर आगमन 6.50 बजे होगा, प्रज्जवलित दीप, राम की पैड़ी व लेजर शो का अवलोकन करेंगे।
 
सायं 7.40 बजे रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। वह रामकथा पार्क में अंतर्राष्ट्रीय व देश की रामलीला कथाओं का अवलोकन 7.45 बजे से करेंगे।