1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. Roop Chaudas 2017

नरक चतुर्दशी के बारे में 5 जरूरी बातें, अवश्य पढ़ें...

Roop Chaudas 2017
दीपोत्सव का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी अथवा रूप चौदस होता है। अत: इस दिन निम्न बातों का ध्यान रखते हुए इस दिन को मनाना चाहिए। यहां पढ़ें नरक चतुर्दशी के बारे में 5 जरूरी बातें... 
 
* इस दिन सूर्योदय से पूर्व शरीर पर तेल लगाकर स्नान करना चाहिए। 
 
*  सूर्योदय के पश्चात स्नान करने वाले के वर्षभर के शुभ कार्य नष्ट हो जाते हैं।
 
*  स्नान के पश्चात दक्षिण मुख करके यमराज से प्रार्थना करने पर व्यक्ति के वर्ष भर के पाप नष्ट हो जाते हैं। 
 
*  इस दिन सायंकाल देवताओं का पूजन करके घर, बाहर, सड़क आदि प्रत्येक स्थान पर दीपक जलाकर रखना चाहिए।
 
*  घर के प्रत्येक स्थान को स्वच्छ करके वहां दीपक लगाना चाहिए, जिससे घर में लक्ष्मी का वास एवं दरिद्रता का नाश होता है। 
अगला लेख
नर्क चतुर्दशी (रूप चौदस) की कथा और महत्व