शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Yoga Guru Swami Sivananda honored with Padma Shri
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 मार्च 2022 (00:59 IST)

स्वामी शिवानंद 'पद्मश्री' से सम्मानित, इस खास अंदाज ने जीता दिल

स्वामी शिवानंद 'पद्मश्री' से सम्मानित, इस खास अंदाज ने जीता दिल - Yoga Guru Swami Sivananda honored with Padma Shri
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्वामी शिवानंद को 'पद्मश्री' पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्‍कार लेने के दौरान स्वामी शिवानंद के खास अंदाज ने व़हां मौजूद सभी का दिल जीत लिया।

खबरों के अनुसार, योग गुरु स्वामी शिवानंद जब सम्मान लेने के लिए पहुंचे तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे घुटनों के बल बैठकर उनका अभिवादन करने लगे। योग गुरु को ऐसा करता देख प्रधानमंत्री मोदी तुरंत अपनी जगह पर खड़े हो गए और झुककर दोनों हाथ जोड़कर योग गुरु के सामने नतमस्तक हो गए।

योग गुरु ने इसी अंदाज में राष्ट्रपति का भी अभिवादन किया। योग गुरु स्वामी शिवानंद के इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया। स्वामी शिवानंद के अलावा असम की रहने वाली प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला चौधरी को मरणोपरांत 'पद्म सम्मान' से अलंकृत किया गया। कुछ दिन पहले ही 102 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया था। पद्म पुरस्कार पाने वालों में कुल 128 लोग शामिल हैं। इनमें 4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।