बुधवार, 27 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. wrestlers protest : brijbhushan sharan singh in trouble
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 2 जून 2023 (11:47 IST)

मुश्किल में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सामने आई महिला पहलवानों की FIR

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें उस समय बढ़ गई जब महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई गई 2 FIR का मजमून सामने आया। इनमें से एक FIR 6 महिला पहलवानों ने दर्ज कराई है तो दूसरी पॉस्को के तहत नाबालिग महिला पहलवान की और से दर्ज की गई है। बृजभूषण के खिलाफ 10 शिकायतें भी दर्ज कराई गई है।
 
पहलवानों की ओर से ये शिकायत कनॉट प्लेस थाने में 21 अप्रैल को दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 28 अप्रैल को 2 FIR दर्ज की थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि जांच के बाद ही बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होगी।
 
दोनों FIR में बृजभूषण शरण सिंह पर छेड़छाड़, जबरन छूने, जबरदस्ती के 1 नहीं, 10 मामलों का जिक्र किया गया है। इनमें सांसों की जांच के बहाने छेड़ने, रेस्टोरेंट में गलत ढंग से छूने, छाती और पेट पर हाथ लगाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
 
आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायत की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि इसमें आगे की रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
 
इस बीच बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या में होने वाली संतों की रैली रद्द कर दी गई। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।
ये भी पढ़ें
विश्व पर्यावरण दिवस : प्लास्टिक से कैसे बचें अपने दैनिक जीवन में