1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Window panel of air India plane breaks in Air

उड़ते विमान में तेज झटके से विंडो पैनल गिरा, यात्रियों में हड़कंप

air India plane
नई दिल्ली। अमृतसर से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के विमान में तेज झटका लगने से उसके अंदर खिड़की का अंदरूनी हिस्सा गिर गया। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए।
 
झटके के बाद विमान के अंदर अफरा तफरी मच गई। यात्रियों में दहशत फैल गई। दिल्ली में लैंडिंग पर तीनों घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना 19 अप्रैल की है। इसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। 
अगला लेख
भाजपा सांसद बोले, ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करती हैं सोनिया