सम्बंधित जानकारी
- बढ़ती जनसंख्या पर रामदेव ने जताई चिंता, कहा- तीसरे बच्चे को ना मिले वोट डालने का अधिकार
- सियासी पंडितों को अब मानना होगा, अंकगणित के आगे एक केमेस्ट्री भी होती है : मोदी
- मोदी ने किया हर-हर महादेव का उद्घोष, और क्या बोले मोदी जानिए
- रायबरेली के लोगों के नाम सोनिया की चिट्ठी, जानिए इससे जुड़ीं 5 खास बातें
...तो क्या नरेन्द्र मोदी भी मताधिकार खो देंगे
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी योगगुरु स्वामी रामदेव के जनसंख्या संबंधी बयान पर बिफर गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आखिर रामदेव के बयान पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है।
ओवैसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि रामदेव योग कर सकते हैं सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं है वे कुछ भी कहेंगे। उनके टिप्पणी के मुताबिक नरेंद्र मोदी सिर्फ इसलिए अपना मताधिकार खो देंगे क्योंकि वह तीसरी संतान हैं। जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए तीसरी संतान को मताधिकार से वंचित करने की बात कही है।
क्या कहा था रामदेव ने : स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है, उसके लिए भारत तैयार नहीं है और किसी भी दशा में भारत की आबादी 150 करोड़ से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
रामदेव ने कहा, यह तभी हो सकता है जब देश में ऐसा कानून बने कि जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे तो उसके बच्चे को वोट देने का अधिकार न हो, चुनाव लड़ने का अधिकार न हो और सरकार की ओर से जो सुविधाएं दी जाती हैं, उन सभी सुविधाओं से उसे वंचित कर दिया जाए।
