गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will digvijay singh be new leader of opposition in rajyasabha
Written By
Last Updated : शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (15:17 IST)

खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, क्या दिग्विजय सिंह संभालेंगे राज्यसभा में विपक्ष की कमान?

खड़गे का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, क्या दिग्विजय सिंह संभालेंगे राज्यसभा में विपक्ष की कमान? - Will digvijay singh be new leader of opposition in rajyasabha
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन भरने के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे चल रहे दिग्विजय को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।
 
खड़गे (80 वर्षीय) ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। उन्होंने यह कदम मई में उदयपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ में तय‘ एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप उठाया है।
 
खड़गे ने शुक्रवार रात अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि वरिष्ठ नेता पी.चिदबंरम और दिग्विजय सिंह राजसभा में नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे हैं।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के आखिरी दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। मीडिया खबरों के अनुसार, त्रिपाठी का नामांकन रद्द हो गया। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। खड़गे कर्नाटक के दलित नेता है और इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।
 
खड़गे ने 14 सेट में नामांकन दाखिल किया और उनके प्रस्तावकों में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, ए.के.एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी शामिल हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
IMC में प्रधानमंत्री ने किया 5G का शुभारंभ, जियो-ग्लास पहन पीएम ने लिया वर्चुअल रियलिटी का जायजा