1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will delhi cm arvind kejriwal to join ed probe

क्या आज ED के समक्ष पेश होंगे अरविंद केजरीवाल?

delhi CM
  • ED केजरीवाल को 3 समन भेज चुका है
  • कानून के हिसाब से काम करेंगे केजरीवाल : आप
  • केजरीवाल पर मंडरा रहा है गिरफ्तारी का खतरा
Arvind Kejriwal news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होना है। पहले भी 2 बार ईडी ने उन्हें नोटिस दिया लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश होंगे?
 
ईडी केजरीवाल को 3 समन भेज चुका है। तीसरे समन में केजरीवाल को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पहले दो बार की तरह इस बार भी केजरीवाल पूछताछ के लिए नहीं जाएंगे।
 
इस बीच मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में सीएम केजरीवाल के पेश होने को लेकर पूछे गए सवाल पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना रुख साफ कर दिया है। वह कानून के हिसाब से काम करेगी।
 
कहा जा रहा है कि अगर आज केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। ईडी अपने इस अधिकार का तब ही इस्तेमाल कर सकती है जब उसके पास पुख्ता सबूत हों कि मुख्यमंत्री अपराध में लिप्त हैं। 
अगला लेख
दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ से कैसे अलग हैं मोहन यादव