मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why pm narendra modi repeal three farm law
Written By नृपेंद्र गुप्ता
Last Updated : शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (11:06 IST)

पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक, जानिए क्या है कृषि कानून वापस लेने के मायने

PM  Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया। इस कानून के खिलाफ किसान संगठन 26 नवबंर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे थे। मोदी सरकार के इस फैसले को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले उनका मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। जानिए क्या है इसके मायने...
 
चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक :  कहा जा रहा है कि मोदी सरकार ने यह फैसला कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए लिया है। माना जा रहा है कि यह फैसला यूपी और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ही किया गया है।
 
पंजाब में बढ़ेगा जनाधार : कृषि कानून वापस लेने से एक ओर जहां किसान खुश हो जाएंगे वहीं दूसरी तरफ यूपी में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत हो जाएगी। इस फैसले से  पंजाब में पार्टी का जनाधार काफी बढ़ जाएगा।अगर पार्टी अमरिंदर सिंह को साधने में सफल रहती है तो यहां सरकार भी बना सकती है। 
 
मोदी ने फिर जीता दिल : उन्होंने जिस साफगोई से स्वीकार किया कि हम कुछ किसानों को कृषि किसानों को समझाने में विफल रहे। हमारी कोशिशों में ही कमी रही गई। इसे मोदी जी की किसानों का दिल जीतने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 
 
बहरहाल गुरु पर्व पर की गई इस घोषणा से मोदीजी ने एक साथ 2 वर्गों को खुश कर दिया है। किसानों के साथ ही सिखों का दिल जीतने में भी सफल रहे हैं।
 
जीते तो मोदी ही : किसान और विपक्ष भले ही इसे किसान आंदोलन की जीत बता रहे हैं। लेकिन मोदीजी तो यहां हारकर भी जीत गए। अब कोई भी किसान उनसे नाराज नहीं है। कुछ किसान उनकी योजनाओं से खुश है और कुछ आज की घोषणा से।
 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कई लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों को कवर किया है। नृपेंद्र गुप्ता मुख्य रूप से शेयर    बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस पर लिखते हैं। राजनीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरों में भी उनकी विशेष रूचि हैं। शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरों के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं।   वर्ष 2016 के उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ को करीब से कवर करने का अनुभव, जहां उन्होंने कई संत-महंतों के साक्षात्कार भी किए। वेबदुनिया के साथ.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, पीएम मोदी ने की तीनों कृषि कानून निरस्त किए जाने की घोषणा, संसद में लाएंगे विधेयक