सम्बंधित जानकारी
- Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास
- उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द
- जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से जाट समुदाय भाजपा से नाराज, उठाना पड़ेगा भारी नुकसान?
- धनखड़ पर पीएम के पोस्ट से रहस्य गहराया, सरकार स्पष्ट करे कि इस्तीफा क्यों हुआ, कांग्रेस ने किया सवाल
इस्तीफे के बाद बंगला खाली करने पहुंचे, क्यों इतनी जल्दी में हैं जगदीप धनखड़?
Jagdeep Dhankhar news : उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपना सरकारी आवास भी खाली करने पहुंच गए। उन्होंने अपना सामान भी पैक करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उन्हें अपना बंगला खाली करने की इतनी जल्दी क्यों हैं? ALSO READ: Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास
धनखड़ पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते सरकारी बंगले के हकदार हैं। वह लगभग 15 महीने तक उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहे। इस बंगले का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना के तहत किया गया था। पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते वे 15 माह और इस बंगले में रह सकते थे, इसके बाद भी वे टाइप 8 बंगले के हकदार हैं जो वरिष्ठ मंत्रियों को मिलता है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे बंगला खाली कर कहां जाएंगे।
इस बीच उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा की जिम्मेदारी संभाल ली है। इधर विपक्ष का मानना है कि इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों से नहीं हुआ है और इसके पीछे कुछ और गहरे कारण है। कई विपक्षी नेताओं ने जगदीप धनखड़ की सम्मानजनक विदाई की मांग की है।
इस बीच, केंद्र सरकार की मीडिया शाखा पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने उन दावों को खारिज कर दिया कि उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है और धनखड़ से इसे खाली करने के लिए कहा गया है।
पीआईबी ने एक्स पर एक फैक्ट चेक पोस्ट में कहा, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से दावा किया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास को सील कर दिया गया है और पूर्व उपराष्ट्रपति से तुरंत अपना आवास खाली करने के लिए कहा गया है। ये दावे फर्जी हैं।It is being widely claimed on social media that Vice Presidents official residence has been sealed and former VP has been asked to vacate his residence immediately #PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 23, 2025
These claims are #Fake.
Dont fall for misinformation. Always verify news from official… pic.twitter.com/3jIDDaiu7A
उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके अचानक इस्तीफा देने से सभी हैरान रह गए।
edited by : Nrapendra Gupta
