एलन मस्क का भारत दौरा टला, जानिए क्या है वजह?
Elon Musk news in hindi : टेस्ला प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा एक बार फिर टल गया। वे 21 और 22 अप्रैल को भारत दौरे पर आने वाले थे। बहरहाल मस्क का भारत दौरा इस वर्ष के अंत तक के लिए टल गया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, टेस्ला के तिमाही नतीजे 23 अप्रैल को आने वाले हैं। इसी वजह से उनका भारत दौरा फिलहाल टल गया है।
मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दुर्भाग्य से, बहुत भारी टेस्ला दायित्व के कारण भारत की यात्रा में देरी हुई, लेकिन मैं इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं।
सोमवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात मुलाकात होनी थी। वे भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर भी ऐलान करने वाले थे। टेस्ला की भारत में एक फैक्ट्री बनाने के लिए 2 से 3 अरब डॉलर के निवेश की योजना है।"Unfortunately, very heavy Tesla obligations require that the visit to India be delayed, but I do very much look forward to visiting later this year," posts Tesla CEO @elonmusk. pic.twitter.com/TJT1bm341z
— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2024
उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को एलन मस्क ने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुकता जाहिर की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

