1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why did Priyanka Gandhi Vadra cry

आखिर क्यों रो पड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा?

Priyanka Gandhi Vadra
Why did Priyanka Gandhi Vadra cry : द्रमुक द्वारा यहां आयोजित महिला अधिकार सम्मेलन में अपना संबोधन शुरू करते हुए कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा 30 साल पहले के उस दिन को याद कर भावुक हो गईं, जब वे अपने पिता का पार्थिव शरीर लेने यहां आई थीं। सम्मेलन में उनकी मां एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।
 
खबरों के अनुसार, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार के महिला अधिकार सम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया। सम्मेलन में अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रियंका 30 साल पहले के उस दिन को याद कर भावुक हो गईं। 
 
जब श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। बाद में वे अपने पिता का पार्थिव शरीर लेने यहां आई थीं। सम्मेलन में प्रियंका ने भावुक आवाज में कहा, 30 साल पहले मेरे जीवन की सबसे अंधेरी रात में मैंने पहली बार अपने पिता के क्षत-विक्षत हुए शरीर को लेने के लिए तमिलनाडु की इस भूमि पर कदम रखा था।
 
उन्होंने कहा, कुछ घंटे पहले मेरे पिता की हत्या कर दी गई थी। उस वक्‍त में महज 19 साल की थी। मैं उस रात अपनी मां के पास यह जानते हुए भी चली गई थी कि जो शब्द मैं बोलने वाली हूं, उससे उनका दिल टूट जाएगा। फिर भी मैंने उनसे (श्रीमती सोनिया) से बात की।
 
संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आयोजित इस सम्मेलन में प्रियंका की मां एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। उल्‍लेखनीय है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
Israel Hamas War : गाजा को खाली करने का अल्टीमेटम खत्म, अब शुरू होगा इसराइल का ऑपरेशन ऑलआउट