1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Why australia demands 5000 litre poison from India

आखिर ऑस्ट्रेलिया ने क्यों मांगा भारत से 5000 लीटर जहर?

australia
नई दिल्ली। चूहों के आतंक से परेशान ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 5000 लीटर जहर की मांग की है। दरअसल, ये चूहे न सिर्फ फसल को खराब कर रहे हैं, बल्कि घरों में भी लोगों के सामान को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
 
ऑस्ट्रेलिया में किसान भी चूहों को लेकर काफी परेशान हैं क्योंकि चूहे उनकी फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आम घरों में भी चूहे लोगों के सामान को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया लोगों को इस मुसीबत से निजात दिलाना चाहता है। इसी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने भारत से 500 लीटर जहर की मांग की है। 
 
ऑस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री एडम मार्शल ने कहा कि अगर वसंत तक इन चूहों से मुक्ति नहीं पाई गई तो हमारे सामने कई प्रकार की परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। माना जा रहा है कि ग्रामीण और क्षेत्रीय न्यू साउथ वेल्स में आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
 
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों चूहों ने बिजली के तार काट दिए थे, इसके चलते घर में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि उन्होंने पूरी मेहनत के साथ फसल तैयार की है, लेकिन चूहों के आतंक के कारण उन्हें फसल खराब होने का डर है। साथ ही चूहों के सड़ने के कारण लोग बदबू से परेशान हैं। 
अगला लेख
राज्यों को 3 दिन में मिलेंगी 5 लाख अतिरिक्त कोविडरोधी टीके की खुराकें