1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. webdunia 18 years Vasundhara Raje

#वेबदुनियाके18वर्ष : हिन्दी भाषियों की भी सेवा कर रहा है वेबदुनिया- वसुन्धरा राजे

#वेबदुनियाके18वर्ष : हिन्दी भाषियों की भी सेवा कर रहा है वेबदुनिया- वसुन्धरा राजे - webdunia 18 years Vasundhara Raje
जयपुर। राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुन्धरा राजे ने विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया के 18 वर्ष पूर्ण होने अवसर पर अपने बधाई संदेश में कहा कि 'वेबदुनिया' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिन्दी भाषा की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
 
वसुन्धरा राजे ने कहा कि यह सराहनीय है कि इंटरनेट पर हिन्दी में सूचना उपलब्ध करवाकर 'वेबदुनिया' हिन्दी भाषा के साथ-साथ हिन्दी भाषियों की भी सेवा कर रहा है।
 
उन्होंने कहा कि आशा है वेबदुनिया इसी प्रकार आगे भी स्तरीय सूचना, साहित्य एवं सामग्री पाठकों को उपलब्ध कराता रहेगा। उन्होंने 'वेबदुनिया' के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अगला लेख
बिल क्लिंटन के नॉवेल पर टीवी सीरीज